खास होगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, झांकियां निकालने के साथ ही स्टंट भी दिखाएंगे किसान
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने की इजाजत मिल गई है। किसान 26 जनवरी को राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। पुलिस के साथ पांच दौर की बैठक के बाद इसपर सहमति बनी है।
[caption id="attachment_468866" align="aligncenter" width="700"] खास होगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, झांकियां निकालने के साथ ही स्टंट भी दिखाएंगे किसान[/caption]
यह भी पढ़ें- आंदोलन में जान गवां चुके किसानों के परिवार को नौकरी दे हरियाणा सरकार: हुड्डा
जानकारी के मुताबिक यह परेड पांच रास्तों से निकाली जाएगी। देशभर के किसान परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगे। हालांकि अभी तक परेड का रूटमैप फाइनल नहीं हुआ है। आज रूटमैप फाइनल होने की उम्मीद है।
[caption id="attachment_468867" align="aligncenter" width="700"]
खास होगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, झांकियां निकालने के साथ ही स्टंट भी दिखाएंगे किसान[/caption]
ऐसे में अब पुलिस और किसानों के बीच टकराव के बादल छंट गए है क्योंकि अगर पुलिस किसानों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग करती तो किसान बैरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते जिससे तनाव का माहौल बन सकता था। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जाएंगे और फिर वापस धरनास्थल पर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें- कोयंबटूर पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर साधे निशाने, कही ये बात
[caption id="attachment_468868" align="aligncenter" width="700"]
खास होगी किसानों की ट्रैक्टर परेड, झांकियां निकालने के साथ ही स्टंट भी दिखाएंगे किसान[/caption]
किसान नेताओं का दावा है कि परेड शांतिपूर्ण होगी और लाखों की संख्या में किसान इसमें हिस्सा लेंगे। इस परेड को खास बनाने के लिए किसान तैयारियों में जुट गए हैं। इस परेड के दौरान जहां एक ओर ट्रैक्टरों से स्टंट किए जाएंगे वहीं किसानों की झांकियां निकालने की भी योजना है। इसके साथ ही कई ऊंट भी किसानों की ट्रैक्टर परेड की शोभा बढ़ाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।