Sun, Mar 30, 2025
Whatsapp

उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 03rd 2022 12:25 PM -- Updated: February 03rd 2022 04:06 PM
उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल

weather update: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पहाड़ों और मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के बीच हुई बारिश ने बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है। रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। उधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, कश्मीर में चार से आठ इंच तक की बर्फबारी हो चुकी है। आने वाले दिन तक यह बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में ठंड के साथ बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।  

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के प्रमुख सुरेंदर पॉल ने बताया है कि प्रदेश के चंबा, स्पीति, कुल्लू, शिमला में भारी बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में काफी बर्फबारी होगी, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले सालों की तुलना में बर्फबारी की अवधि लंबी होने वाली है। हरियाणा में गुरुवार अलसुबह 16 जिलों में बादल झमाझम बरसे और गरजे। कुछ जिलों में अभी भी बारिश हो रही है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हो रहा है। कुछ जिलों में तो देररात से ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। जनवरी में भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई और यह सिलसिला फरवरी में भी जारी है। 4 फरवरी तक इसी तरह बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। Snowfall rain weather forecast, बर्फबारी, बारिश की संभावना, हरियाणा, मौसम का पूर्वानुमान, मौसम समाचार इसके साथ ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भी मौसम बदल गया है। ठंड बढ़ गई है। सुबह से सूरज गायब है। दिन में अंधेरे का अहसास हो रहा है। रात और सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। नोएडा के अलावा दिल्ली के कई इलाकों में रात और फिर सुबह में रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान के 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। Rain -Weather in punjab : ​Delhi, Punjab, Haryana and Parts of North India to Receive Rainfall Till March 12 पिछले दिनों मौसम का रूख पूरी तरह बदल गया था। दिन में चटख धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। लेकिन इधर गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। आसमान घने बादलों से पट गया है। सुबह से ही मौसम के कड़े तेवरों के चलते ठंड में एकाएक इजाफा होने से लोग घरों के अंदर ही दुबकने को मजबूर है। बदलते मौसम ने किसानों को चिंता बढ़ा दी है। बारिश गेंहू, जौ व चने की फसलों को भरपूर फायदा देगी, लेकिन क्योंकि बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं गेहूं सरसों आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।  

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK