Wed, Jun 11, 2025
Whatsapp

आज शाम साढ़े छह बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 06th 2022 01:38 PM -- Updated: February 06th 2022 02:35 PM
आज शाम साढ़े छह बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

आज शाम साढ़े छह बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

स्वर कोकिला और मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) आधा झुका रहेगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए लोगों को हुजूम उमड़ा पड़ा है। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर 'प्रभु कुंज' से हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका से सिद्धिविनायक होते हुए शिवाजी पार्क लाया जाएगा। यहीं पीएम मोदी भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लिया। Lata Mangeshkar Death: Lesser known facts about India's Nightingale राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।’ Indian-sports-fraternity-on-Lata-Mangeshkar’s-demise-2 पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने भी लता मंगेशकर की मौत पर दुख जताया। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वे संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज आने वाले समय के लिए लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। बता दें कि स्वर सरस्वती मंगेशकर का रविवार सुबह 8।12 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था, जहां उनको कोरोनोवायरस पॉजिटिव (Coronavirus) पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन संथानम ने बताया, ‘लता जी के कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK