Fri, Mar 28, 2025
Whatsapp

India Corona: देश में 24 घंटे में मिले 692 नए केस, 6 लोगों की मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 28th 2023 01:26 PM
India Corona: देश में 24 घंटे में मिले 692 नए केस, 6 लोगों की मौत

India Corona: देश में 24 घंटे में मिले 692 नए केस, 6 लोगों की मौत

ब्यूरोः देश में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में 692 नए कोरोना के मामले सामने आए है और 6 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में सामने आए कोरोना मामलों सहित देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,097 हो गई है। (Corona Case In India )

ये भी पढ़ें :-


Fog In Delhi: दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम, 134 फ्लाइट्स लेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 6 मौतें हुई है, जिसमें  महाराष्ट्र से दो और दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और केरल से एक-एक है। बता दें भारत में कोरोना के अब तक 4,50,10,944 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,33,346 तक पहुंच गई है। इससे पहले बीते दिन को देश में कोरोना के 529 नए मामले मिले थे और 3 लोगों की मौत भी हुई थी। (India Corona Update)

ये भी पढ़ें :-

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनावों को लेकर की बैठक, बनाई योजना

 वहीं, देश में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 भी अपने पैर पसारने लगा है। देश में JN.1 वेरिएंट के अब तक 109 केस मिले हैं। इससे पहले बुधवार को दिल्ली और नोएडा में JN.1 का पहला केस मिला था। आपको बता दें देश में पहला कोरोना के नए वेरिएंट का पहला केस केरल में मिला था। (India Corona Case)

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK