Tue, Apr 1, 2025
Whatsapp

द कश्मीर फाइल्स को चंडीगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, प्रशासन ने बीजेपी नेता की मांग पर किया ऐलान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 21st 2022 12:32 PM
द कश्मीर फाइल्स को चंडीगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, प्रशासन ने बीजेपी नेता की मांग पर किया ऐलान

द कश्मीर फाइल्स को चंडीगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, प्रशासन ने बीजेपी नेता की मांग पर किया ऐलान

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स को अब तक आठ राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। एक तरफ लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में इसे बैन करने की मांग भी की जा रही है। तमाम विवादों के बीच अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म को चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने टैक्स फ्री कर दिया है। आज से चंडीगढ़ में दर्शकों को इस फिल्म की टिकट के लिए कम रेट देना होगा। प्रशासन के आदेशों में कहा गया है कि थिएटर और मल्टीप्लेक्स एंट्री फीस में बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे। वहीं विभिन्न कैटेगरी में सीट्स की क्षमता में भी बदलाव नहीं करेंगे। Reimbursement-of-UTGST-on-‘The-Kashmir-Files’-in-another-state-5 UTGST काट कर इस फिल्म की टिकट को सेल किया जाए। इस आदेश से पुरानी टिकटों की सेल में वसूला UTGST और आदेश के 4 महीने बाद वसूले जाने वाले UTGST की रिम्बर्समेंट नहीं होगी। 4 महीने तक यह आदेश प्रभाव में रहेगा। Reimbursement-of-UTGST-on-‘The-Kashmir-Files’-in-another-state-3 दरअसल चंडीगढ़ में कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी। चंडीगढ़ में बीजेपी के एक पूर्व पार्षद ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की थी। इसे देखते हुए प्रशासक के आदेश के बाद यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने इस फिल्म पर लगने वाले यूटीजीएसटी को माफ कर दिया है। चंड़ीगढ़ से पहले कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म को 8 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। सबसे पहले हरियाणा ने फिल्म को टैक्स फ्री किया था। इसके बाद फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मध्य प्रदेश, गुजरात, कनार्टक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में भी फिल्म को कर मुक्त किया जा चुका है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। यह फिल्म 150 करोड़ से अधिक की कमाई अब तक कर चुकी है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। पीएम मोदी भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। तो वहीं, कई जगहों पर इसके विरोध में प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। कई नेताओं का मानना है कि यह फिल्म सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकता है। इसलिए इसपर बैन लगा देनी चाहिये।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK