Mon, Apr 7, 2025
Whatsapp

AAP से डरती हैं सभी पार्टियां, करुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली होगी ऐतिहासिक: सुशील गुप्ता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 19th 2022 01:06 PM
AAP से डरती हैं सभी पार्टियां, करुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली होगी ऐतिहासिक:  सुशील गुप्ता

AAP से डरती हैं सभी पार्टियां, करुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली होगी ऐतिहासिक: सुशील गुप्ता

सिरसा/सुरेन सावंत: पंजाब और दिल्ली के पानी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि 2024 में हरियाणा में आप की सरकार बनेगी और उसके बाद तीनों राज्यों से तालमेल बैठाकर पानी के मुद्दे का भी हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। 80 फीसदी युवक हरियाणा में बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि 29 मई को हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आप की रैली रखी गई है, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शिरकत करेंगे। हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियां आप पार्टी से डरती हैं, इसलिए सभी पार्टियों ने 29 मई को ही अपनी रैलियां रख दी हैं। Sushil Gupta, Haryana, CM Manohar Lal, haryana AAP, AAP सुशील गुप्ता ने कहा कि 3 महीने पहले ही आप पार्टी ने कुरुक्षेत्र की रैली के लिए घोषणा कर दी थी। आप की रैली ऐतिहासिक रैली होगी और सभी पार्टियों की रैलियों से ज्यादा भीड़ अकेले आप पार्टी में होगी। हरियाणा में सभी पार्टियों के नेता पैसा देकर भीड़ बुलाते हैं, लेकिन आप के कार्यकर्ता अपने घरों से खाना लेकर आते हैं और पूरी तहजीब से रैली मेंशामिल होते हैं। Sushil Gupta, Haryana, CM Manohar Lal, haryana AAP, AAP उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पिछले काफी समय से आप पार्टी का वजूद बढ़ता जा रहा है आप पार्टी के साथ हर गांव के लोग जुड़ रहे हैं। अब हरियाणा के लोग भी हरियाणा में बेहतर सुशासन लाने के लिए बदलाव चाहते हैं। Sushil Gupta, Haryana, CM Manohar Lal, haryana AAP, AAP डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर आप पार्टी भी पूरी तरह से तैयार है और आप पार्टी अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी। सुशील गुप्ता ने हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनावों में 90 की 90 सीटें जीतने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल हरियाणा में सामान काम सामान विकास का नारा दे रहे हैं, लेकिन सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा में सामान काम सामान भ्रष्टाचार किया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK