प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन आज, 93 वर्ष में भी राजनीति में सक्रिय
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल आज 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके शुभचिंतक उनकी दीर्घायु के लिए अरदास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर प्रकाश सिंह बादल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, प्रकाश सिंह बादल साहब को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बादल साहब लंबा और स्वस्थ जीवन जीएं।'
8 दिसंबर, 1927 को जन्मे प्रकाश सिंह बादल ने गांव की सरपंची से राजनीति में कदम रखा। 1957 में प्रकाश सिंह बादल पहली बार विधायक बने। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब 90 पार होने के बाद भी राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं। इस उम्र में भी उनका जोश कम नहीं हुआ है। वे आज भी पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय तौर पर शामिल होते हैं। [caption id="attachment_367380" align="aligncenter" width="700"]Birthday greetings to one of India’s most respected statesmen, Shri Parkash Singh Badal Sahab. He has devoted his entire life towards the welfare of people. He has made a mark as an exceptional administrator. May Badal Sahab lead a long and healthy life. pic.twitter.com/CU6vkRWOzY — Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2019