Sun, Mar 30, 2025
Whatsapp

Ayodhya deepotsav: दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला विराजमान के किए दर्शन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 23rd 2022 05:58 PM -- Updated: October 23rd 2022 06:33 PM
Ayodhya deepotsav: दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला विराजमान के किए दर्शन

Ayodhya deepotsav: दीपोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला विराजमान के किए दर्शन

PM Modi in Ayodhya deepotsav: आज से अयोध्या में दीपोत्सव 2022 शुरू हो गया है। दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी अयोध्या पहुंचे। पीएम ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या पहुंचकर रामलला विराजमान के दर्शन पूजन किए। अब पीएम मोदी सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी रामलला विराजमान के दर्शन-पूजन के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां अधिकारियों से राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने दानपात्र में पैसे भी डाले। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ रहे।   उधर, अयोध्या अब भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए सजधज कर तैयार है। पुष्पक विमान से भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण पहुंचे। अयोध्या में दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या वापस लौटे भगवान राम की आरती उतारी, पीएम मोदी ने दीपोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान राम की कर्तव्य परायणता की चर्चा की और कहा कि जब देश में राष्ट्र प्रेम में की भावना बलवती होती है, तभी वह राष्ट्र नई ऊंचाई को छू पाता है।   पीएम मोदी ने कहा कि श्री रामलला के 'दर्शन' और फिर राजा राम के 'राज्याभिषेक', यह सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली ऐसे समय पर आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की 'संकल्प शक्ति' भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या में दिवाली पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सरयू घाट समेत अयोध्या नगरी में 17 लाख दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए 22 हजार वॉलियंटियर्स की मदद ली गई।    

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK