Thu, May 15, 2025
Whatsapp

नकली पुलिस को असली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, पंजाब के व्यापारी से छीने थे तीन लाख

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- June 13th 2022 04:14 PM
नकली पुलिस को असली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, पंजाब के व्यापारी से छीने थे तीन लाख

नकली पुलिस को असली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, पंजाब के व्यापारी से छीने थे तीन लाख

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव: पिहोवा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पिहोवा सदर पुलिस ने दो नकली पुलिसवालों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करते थे और उनपर धौंस दिखाते थे। पिहोवा सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना पुलिस में 2021 में एक शियायत आई थी। कुछ लोग नकली पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों को ठगने,चैन स्नैचिंग आदि मामलों संलिप्त हैं। शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया था, लेकिन कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई थी। दोनों आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाब के व्यापारी की गाड़ी की चेकिंग की थी और चेकिंग के बाद ये दोनों आरोपी डरा-धमका कर व्यापारी से 3 लाख रुपए छीनकर भाग गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत की थी। अब पुलिस ने इस मामले में पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी राम सिंह फतेहाबाद के कशीमपुर गांव का रहने वाला है, जबकि उसका साथी अशोक जींद जिले के सच्चा खेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों से पुलिस की वर्दी भी बरामद कर ली।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK