Tue, Apr 1, 2025
Whatsapp

87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 16th 2021 03:55 PM
87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन

87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन

  • भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट का दौर जारी
  • राष्ट्रीय रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत पर पहुंची
  • 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नई मृत्यु दर्ज नहीं की गई
  • छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले चौबीस घंटों में कोई नया मामला नहीं
  • कोविड-19 के खिलाफ 87 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान जारी है। आज सुबह तक 1,84,303 सत्रों के माध्यम से 87,20,822 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 24,53,411 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं। [caption id="attachment_475402" align="aligncenter" width="700"]Coronavirus India Update 87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन[/caption] इस बीच भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,872) पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। [caption id="attachment_475401" align="aligncenter" width="700"]Coronavirus India Update 87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन[/caption] अब तक 1.06 करोड़ (1,06,33,025) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,805 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत है। स्वस्थ और सक्रिय मामलों के बीच अंतराल में वृद्धि हुई है और यह आज 1,04,96,153 हैं। यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री जेपी दलाल पर बरसे अभय चौटाला, कहा- ऐसे व्यक्ति को सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं यह भी पढ़ें- एक ही अपार्टमेंट के 36 लोग कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में संक्रमण फैलने की आशंका एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। दमन और दीव एवं दादर एवं नगर हवेली में रिकवरी की दर 99.88 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटों में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), मेघालय, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, हरियाणा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं। [caption id="attachment_475400" align="aligncenter" width="696"]Coronavirus India Update 87 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुकी है निशुल्क कोरोना वैक्सीन[/caption] पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली शामिल हैं। 16 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 87 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी, 2021 को एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK