कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने संविधान दिवस समारोह का किया बहिष्कार
नई दिल्ली। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार कर दिया। सोनिया गांधी ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोकतंत्र की हत्या के विरोध में विपक्ष का नेतृत्व किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आनंद शर्मा के साथ तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।
[caption id="attachment_363789" align="aligncenter" width="700"] कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने संविधान दिवस समारोह का किया बहिष्कार[/caption]
बता दें कि संविधान के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है। लेकिन कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इसमें शिरकत नहीं की। यह भी पढ़ें : रणबीर गंगवा बने हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ---PTC NEWS---