बिहार: जब नीतीश कुमार ने कहा था RJD और कांग्रेस भरोसे करने लायक नहीं हैं, वीडियो वायरल
नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ साथ तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार पहली दफा साल 2000 में 7 दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। अगले 22 साल में अब तक वे कुल आठ बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। नीतिश कुमार के शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने RJD और कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ा था और भाजपा का दामन थमा था।
वीडियो में नीतीश कुमार RJD और कांग्रेस पर आरोप लगते लगाते हुए दिख रहे है। वीडियो में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि एक बार वह और उनकी पार्टी RJD और कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन से मुक्त हो चुकी है, अब चाहे कुछ भी हो, चाहे उनको और उनकी पार्टी को मिट्टी में मिलना पड़ जाये, लेकिन अब वह RJD और कांग्रेस के साथ अपना चैप्टर ख़त्म कर चुके हैं और भाजपा के साथ एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।