Mon, Sep 9, 2024
Whatsapp

नाइजीरियन रैपर ने मूसेवाला को स्टेज पर उनके ही अंदाज में दी श्रद्धांजलि, सिद्धू को याद कर निकले आंसू

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- June 04th 2022 04:34 PM
नाइजीरियन रैपर ने मूसेवाला को स्टेज पर उनके ही अंदाज में दी श्रद्धांजलि, सिद्धू को याद कर निकले आंसू

नाइजीरियन रैपर ने मूसेवाला को स्टेज पर उनके ही अंदाज में दी श्रद्धांजलि, सिद्धू को याद कर निकले आंसू

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भारतीय ही नहीं ब्लकि दुनियाभर में उनके फैन्स दुखी है। उनके चाहने वालों के साथ साथ दुनिया के कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपर बरना ब्वॉय का सामने आया है। बरना ब्वॉय ने लाइव स्टेज शो के दौरान उन्हें स्टेज से श्रद्धांजलि दी। वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। स्टेज पर ही उनके आंसू निकल गए। उन्होंने बाद में मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई। सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय एक मिक्सटेप में एकसाथ काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद बरना को दुख पहुंचा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। वो उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। इससे पहले उनके पिता ने सिद्धू के अंतिम संस्कार में बेटे को उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में श्रद्धांजलि दी थी। सिद्धू के पिता ने भी बेटे की तरह जांघों पर हाथमारकर हवा लहराया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने हत्या कर दी थी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK