Sun, Mar 16, 2025
Whatsapp

बड़ी खबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- September 28th 2021 03:07 PM -- Updated: September 28th 2021 03:23 PM
बड़ी खबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

बड़ी खबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। वे पंजाब के भविष्य के साथ समझौता नहीं कर सकते। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress presidentबता दें कि कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया।

बताया जा रहा है कि सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने कुछ और ही फैसला किया। वहीं बताया जा रहा है कि मंत्रियों को उनके विभागों के बंटवारे में भी वे सहमत नहीं थे। इसके बाद अब उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK