karwa chauth: जानिए आज करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद? ये है चंद्रमा उदय का समय
आज सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये ब्रत बेहद खास रहता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। करवा चौथ का कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है।
करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ पर करवा माता के साथ भगवान शिव, मां पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। करवा चौथ की व्रती महिलाएं शाम को चांद निकलने पर को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
व्रती महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवा चौथ व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी को रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से आरंभ हुई। ये 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।
बात चांद निकलने की करें तो इस साल करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 7 बजकर 57 मिनट बताया गया है, लेकिन हर स्थान पर चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है। दिल्ली में 08 बजकर 09 मिनट, नोएडा- 08 बजकर 08 मिनट, गुरुग्राम- 08 बजकर 21 मिनट, शिमला में 08 बजकर 03 मिनट, प्रयागराज में 07 बजकर 57 मिनट बताया गया है।
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन के लिए एक थाली तैयार करें। थाली में दीपक, कुमकुम, सिन्दूर, रोली, अक्षत और मिठाई या सफेद मिठाई रखें। छन्नी से चांद का दीदार करने के बाद अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करे और पति के हाथ से जल ग्रहण करें। व्रती और सुहागिन महिलाओं को इस दिन सफेद और काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।