कपिल देव होंगे हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर
चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर बनाया गया है। खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इस नियुक्ति की जानकारी दी है। चांसलर के अलावा यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर का पद भी होगा, जिस पर नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।
अभी तक किसी यूनिवर्सिटी के चांसलर यानि कुलाधिपति का पद प्रदेश के राज्यपाल को स्वतः मिल जाता था, लेकिन हरियाणा के पहले खेल विश्व विद्यालय की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बदला है। हरियाणा सरकार ने पहली बार राज्यपाल की जगह खेल से जुड़े किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया है। हालांकि राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में बने रहेगे, जबकि उपकुलाधिपति की नियुक्ति अलग से होगी। [caption id="attachment_339794" align="aligncenter" width="700"]Kapil Dev will be the first Chancellor of Haryana Sports University at Rai, Sonepat — ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) September 14, 2019