जेपी नड्डा ने बीजेपी अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार
नई दिल्ली। जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने जेपी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया।
[caption id="attachment_381509" align="aligncenter" width="700"]
जेपी नड्डा ने बीजेपी अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार[/caption]
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने से बिलासपुर स्थित उनके गांव विजयपुर में खुशी का माहौल है। नड्डा की ताजपोशी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जहां अपनी खुशी जाहिर की तो साथ ही नड्डा के हमेशा आगे बढ़ने की कामना भी की है।
यह भी पढ़ें : JP Nadda की भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, जानिए कैसे पहुंचे इस मुकाम तक
जगत प्रकाश नड्डा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। यह हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन भरा। हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं समस्त मंत्रिमंडलगण और हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे।
---PTC NEWS---