प्रकाश सिंह बादल से मिले दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत की कामयाबी के लिए मिला आशीर्वाद
सिरसा। अपने पारिवारिक बुजुर्ग और अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार प्रकाश सिंह बादल का हालचाल जानने दिग्विजय चौटाला बुधवार को सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के बालासर गांव स्थित उनके फार्म हाउस पर गए थे। दिग्विजय ने दादा प्रकाश सिंह बादल को होली की शुभकामनाएं दी और उनकी सेहत के बारे में जाना। प्रकाश सिंह बादल ने उनसे पूरे परिवार का हालचाल जाना और हरियाणा के ताज़ा राजनीतिक माहौल पर चर्चा भी की।
'हरियाणा के जो भी लोग मुझे मिलते हैं वे सभी आपकी मां नैना सिंह की रैलियों (हरी चुनरी चौपाल) का जिक्र करते हैं। महिलाओं को जागरुक करने, आगे बढ़ाने के लिए वे बहुत अच्छा काम कर रही हैं', वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल से जब युवा दिग्विजय सिंह चौटाला आशीर्वाद लेने उनके फार्म हाउस पर गए तो प्रकाश सिंह बादल की जुबान से यह सुनकर उनकी आंखों में एकदम से चमक आ गई।दिग्विजय चौटाला ने बताया कि उनके दादा प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें राजनीति में संघर्ष करने को तैयार रहने को कहा है और दुष्यंत चौटाला की कामयाबी के लिए आशीर्वाद दिया है। दिग्विजय ने बताया कि वे बादल फार्म हाउस पर लगभग दो घंटे तक रुके और दादा जी ने उनसे कई विषयों पर विस्तार से बातें की। प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक अनुभव और कुछ किस्से भी सांझा किए जिनमें सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सीख छिपी थी। [caption id="attachment_272241" align="aligncenter" width="700"]