Tue, Jun 10, 2025
Whatsapp

गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- February 16th 2021 12:15 PM
गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास

गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2021 की परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार इस बार जाट रेजिमेंट को मिला है। रक्षा मंत्रालय की निर्णायक समिति ने गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी को प्रथम घोषित किया था। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य सहायक बलों के बीच ​​दिल्ली पुलिस ​के ​मार्चिंग​ दस्ते को सर्वश्रेष्ठ चुना गया​​। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जाट रेजिमेंट को पुरस्कार प्रदान किया। [caption id="attachment_475305" align="aligncenter" width="700"]Jat Regiment History गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास[/caption] बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड-2021​ में हिस्सा लेने वाले मार्चिंग दस्ते, झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए ​एक निर्णायक समिति बनाई गई थी।​ इस समिति ने मार्चिंग दस्ता निकालने वाली तीनों सेनाओं के बीच जाट रेजिमेंटल सेंटर को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना​। [caption id="attachment_475306" align="aligncenter" width="700"]Jat Regiment History गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास[/caption] जाट रेजिमेंट भारतीय सेना की पैदल सेना का हि​​स्सा है​​।​ ​यह सबसे लंबे समय तक सेवारत और सबसे ​सुसज्जित रेजिमेंटों में से एक है। स्वतंत्रता के बाद ​​जाट रेजिमेंट​ को पांच युद्ध सम्मान, आठ महावीर चक्र, आठ कीर्ति चक्र, 32 शौर्य चक्र, 39 वीर चक्र और 170 सेना पदक जीते हैं​​। अपने 200 साल के सेवा इतिहास के दौरान​ इस रेजिमेंट ने भारत और विदेशों में विभिन्न कार्यों में भाग लिया है, जिसमें प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध शामिल हैं। [caption id="attachment_475307" align="aligncenter" width="700"]Jat Regiment History गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट को मिला सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार, यह है इतिहास[/caption] देश की आजादी के बाद 1947-1948 के ​भारत​-पाकिस्तान युद्ध, 1962 के चीन-भारतीय युद्ध, 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ संघर्ष और श्रीलंका एवं सोरचेन में जाट रेजिमेंट ​ने भाग लिया। 1999 के कारगिल युद्ध में​ जाट रेजिमेंट की बटालियनों में से पांच ने भाग लिया। यह आतंकवाद रोधी अभियानों में भी शामिल ​रही है और आजादी के बाद से भारतीय सेना ​का मजबूत हिस्सा है​​।​​​​​ यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री जेपी दलाल पर बरसे अभय चौटाला, कहा- ऐसे व्यक्ति को सत्ता में बैठने का अधिकार नहीं यह भी पढ़ें- एक ही अपार्टमेंट के 36 लोग कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में संक्रमण फैलने की आशंका


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK