चंद्रयान-2 के बाद इसरो ने लॉंच किया पहला सैटेलाइट, ये है खासियत
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। इसके साथ 13 नैनोसैटलाइट भी लॉन्च किए गए हैं। इसे PSLV-C47 द्वारा प्रक्षेपित किया गया है। बता दें कि जुलाई में मून मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो ने ये पहला सैटेलाइट लांच किया है।
[caption id="attachment_363999" align="aligncenter" width="700"] चंद्रयान-2 के बाद इसरो ने लॉंच किया पहला सैटेलाइट, ये है खासियत[/caption]
इसरो ने 27 नवंबर को सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण किया। कार्टोसैट-3 तीसरी पीढ़ी का बेहद उन्नत उपग्रह है जिसमें हाई रिजोल्यूशन तस्वीर लेने की क्षमता है। कार्टोसैट-3 का कैमरा अंतरिक्ष से जमीन पर एक फीट से भी कम की ऊंचाई तक की स्पष्ट तस्वीरें ले सकता है।
यह भी पढ़ें : हादसा या आत्महत्या? 25 हजार वोल्ट की लाईन छूने से गई युवक की जान
---PTC NEWS---