Wed, Jun 11, 2025
Whatsapp

चाइना को लगेगी मिर्ची: चीन को उसी की भाषा में भारतीय सेना ने दिया जवाब, गलवान में फहराया तिरंगा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 04th 2022 03:31 PM -- Updated: January 04th 2022 03:33 PM
चाइना को लगेगी मिर्ची: चीन को उसी की भाषा में भारतीय सेना ने दिया जवाब, गलवान में फहराया तिरंगा

चाइना को लगेगी मिर्ची: चीन को उसी की भाषा में भारतीय सेना ने दिया जवाब, गलवान में फहराया तिरंगा

नेशनल डेस्क: भारत चीन के बीच विवाद कोई नया नहीं है। चीनी सेना LAC पर कोई ना कोई गड़बड़ फैलाती रहती है। इस बार भी भारतीय सेना ने चीन को उसकी ही भाषा में जवाब दिया है। चीन के बाद भारतीय सेना ने भी नए साल के अवसर पर गलवान घाटी में त‍िरंगा फहराया है। जि‍सकी तस्‍वीरें सेना की तरफ से मंगलवार को सार्वजन‍िक की गई हैं। तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों के हाथों में है। नए साल के मौके पर भारतीय और चीनी सेना ने एक दूसरे को मिठाइयां दी थी, लेक‍िन इसके बाद अपने स्वभाव के मुताबिक चीन की सेना ने भारतीय सेना को भड़काने का प्रयास करते हुए गलवान घाटी में अपने अध‍िकार वाले डेमचौक और हॉट स्‍प्रिंग वाले इलाके में चीनी झंडा फहरा द‍िया था। इसके बाद चीन के सरकारी मीडि‍या ने उस व‍ीडि‍यो को सोशल मीड‍ि‍या पर प्रसार‍ित करते हुए चीनी सेना की तारीफ की थी। [caption id="attachment_564474" align="alignnone" width="700"]Indian soldiers indian flag Galwan indo china indian army, भारतीय सेना, गलवान, गलवान में फहराया तिरंगा तिरंगे के साथ भारतीय सेना[/caption] इसके बारे में चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाईम्‍स ने ल‍िखा था क‍ि गलवान घाटी में एक इंच भी जमीन मत छोड़ो। इसके बाद भारतीय सेना ने भी गलवान में तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। अब भारतीय जवानों की तस्वीरों को गलवान में चीन के दुष्प्रचार के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिनमें LAC पर भारतीय सशस्त्र जवान तैनात नजर आ रहे हैं। [caption id="attachment_564475" align="alignnone" width="700"]Indian soldiers indian flag Galwan indo china indian army, भारतीय सेना, गलवान, गलवान में फहराया तिरंगा तिरंगे के साथ भारतीय सेना[/caption] कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था- गलवान पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो। [caption id="attachment_564476" align="alignnone" width="700"]Indian soldiers indian flag Galwan indo china indian army, भारतीय सेना, गलवान, गलवान में फहराया तिरंगा चीन ने फहराया था तिरंगा[/caption] चीनी वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद भारत ने कहा कि चीन ने गलवान घाटी के जिस इलाके में झंडा लगाया और फहराया, वो इलाका हमेशा से उसके ही कब्जे में रहा है और इस क्षेत्र को लेकर कोई नया विवाद नहीं है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK