Thu, May 22, 2025
Whatsapp

आतंकियों-अलगाववादियों को करारा जवाब, कश्मीर के लाल चौक पर पूरे जोश के साथ लहराया गया तिरंगा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- August 15th 2022 01:29 PM -- Updated: August 15th 2022 02:25 PM
आतंकियों-अलगाववादियों को करारा जवाब, कश्मीर के लाल चौक पर पूरे जोश के साथ लहराया गया तिरंगा

आतंकियों-अलगाववादियों को करारा जवाब, कश्मीर के लाल चौक पर पूरे जोश के साथ लहराया गया तिरंगा

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, श्रीनगर के लाल चौक पर भी लोगों ने तिरंगा लहराते हुए 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

दरअसल श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इस बार सब कुछ बदला हुआ नजर आया। कश्मीर के लोगों ने देश की शान तिरंगे को लाल चौक पर पूरे जोश से लहराया। वीडियो में कुछ लोग हाथों में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान जम्मू-कश्मीर में जोर शोर से चला था। स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लिया था और अपने-अपने घरों पर झंडे फहराया। आतंक की मार झेल रहे कुलगाम, अनंतनाग, श्रीनगर, सोपोर सहित जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में तिरंगा लहराया गया। लोगों ने तिरंगा लहरा आतंकियों और अलगाववादियों को करारा जवाब दिया है।


वहीं, डल झील में तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डल झील में तैरते शिकारों पर तिरंगे लगे हुए नजर आए। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।


इससे कुछ दिन पहले भाजयुमो ने तिरंगा रैली का आयोजन किया था। उस समय कश्मीर के लाल चौक पर हर जगह तिरंगा लगा हुआ नजर आया था। यह रैली ऐतिहासिक लाल चौक से शुरू होकर कारगिल युद्ध स्मारक तक निकाली गई थी। 


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK