कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में एक लाख मामले आए सामने
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,00,636 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,09,975 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटें में 2,427 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,49,186 हो गई है।
भारत में 1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हो गया है।
यह भी पढ़ें- कोविड-19 की दूसरी लहर की गति धीमी, फिर भी अभी सतर्कता रखना बेहद आवश्यक: अनिल विज