Fri, Mar 28, 2025
Whatsapp

india covid update: आज कोरोना के नए मरीजों में हुई बढ़ोतरी, 56 हजार से अधिक एक्टिव केस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- September 03rd 2022 10:45 AM
india covid update: आज कोरोना के नए मरीजों में हुई बढ़ोतरी, 56 हजार से अधिक एक्टिव केस

india covid update: आज कोरोना के नए मरीजों में हुई बढ़ोतरी, 56 हजार से अधिक एक्टिव केस

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 219 नए मामले सामने आए हैं। बीते कल 6,168 नए मामले आए थे। इससे पहले गुरुवार को 7,946 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालवय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 9 हजार 651 लोग ठीक हुए हैं। भारत में इस समय 56 हजार 745 एक्टिव केस हैं। देश में डेली पाजिटिविटी रेट 1.98 प्रतिशत है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। Covid-alert-in-kids-2 भारत में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,38,65,016 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में 5 लाख 27 हजार 965 लोगों की मौत हुई है। पिछछले 24 घंटे में संक्रमण से 33 मरीजों की मौत हुई है।भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान भी 213 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में अब तक 213 करोड़ 01 लाख 07 हजार 236 लोगों को कोरोना टीका दिया गया है। बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK