भारत में आज कोरोना वायरस के सिर्फ 6 हजार केस आए सामने, 21 लोगों की मौत
भारत में कोरोना के केसों में लगातार उतार चढ़ाव देखना को मिल रहा है। आज भारत में कोरोना के केसों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 6,168 नए मामले आए हैं। इससे पहले बीते दिन कोरोना के 7,946 नए मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,42,507 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 59,210 रह गई है। भारत में डेथ रेट 1.19 प्रतिशत है।
बीते 24 घंटों में कोरोना से 21 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक 5,27,932 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब सिर्फ 59,210 एक्टिव केस बचे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 3,538 एक्टिव केस कम हुए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.13% हैं।
भारत में रिकरवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.94 प्रतिशत है। वीकली पॉजिटिवि रेट 2.51 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,38,55,365 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में 3,18,642 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.64 करोड़ कोरोना टेस्ट किए हैं। भारत में अब तक 201.36 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।