Mon, Apr 14, 2025
Whatsapp

168 दिन बाद डेली पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत के पार, 24 घंटे में सामने आए 16866 केस

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 25th 2022 12:05 PM
168 दिन बाद डेली पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत के पार, 24 घंटे में सामने आए 16866 केस

168 दिन बाद डेली पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत के पार, 24 घंटे में सामने आए 16866 केस

कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,866 नए मामले हैं। कल के मुकाबले आज नए मामलों में 4 हजार के आस-पास कमी आई है। बीते कल कोरोना के 20,279 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,39,05,621 तक पहुंच गई है। देश में 168 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में भारत में 41 लोगों की मौत हुई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई है। देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,877 है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत हैं। 24 घंटे में 18,148 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। कुल मिलाकर अब तक 4,32,28,670 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। India logs 16,935 new Covid-19 cases, 51 fatalities भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 202.17 करोड़ (2,02,17,66,615) वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। इस उपलब्धि को 2,66,70,946 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। अब तक 3.85 करोड़ (3,85,28,615) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। पिछले 24 घंटों में कुल 2,39,751 सैंपल जांचे गए हैं। भारत में अब तक कुल 87.27 करोड़ से अधिक (87,27,59,815) सैंपल की जांच की जा चुकी है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.49 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 प्रतिशत है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK