भारत में आज फिर कोरोना के मामले 20 हजार के पार, सक्रिय केस 1.52 लाख से अधिक
भारत में कोरोना के मामले लगातार घटते बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 20,279 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 36 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 18,143 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना के अब तक 4,38,88,455 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 4,32,10,522 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में 1,52,200 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। वहीं, भारत में अब तक कोरोना से 5,26,033 मरीजों की मौत हो चुकी है। भारत में शुरू किए गए वैक्सीनेशन कैंपेन के तहत अब तक कोरोना वैक्सीसन की 2,01,99,33,453 डोज दी चुकी है।
भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.45 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,100 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में 2336 नए दर्ज हुए। दूसरे स्थान पर केरल, तमिलनाडु, चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल हैं। सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज अभी भी पश्चिम बंगाल में हैं। यहां 25,396 सक्रिय मरीज हैं। केरल में 20,263 और महाराष्ट्र में 14599 सक्रिय मरीज हैं।