Tue, Mar 18, 2025
Whatsapp

कुदरत ने की ऐसी 'बेमौसमी' मार कि मुआवजे के लिए हाथ फैलाने को मजबूर हुआ किसान !

हरियाणा के कई जिलों में बेमौसमी बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं जिसकी वजह से किसान अब प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Dharam Prakash -- March 21st 2023 10:40 AM
कुदरत ने की ऐसी 'बेमौसमी' मार कि मुआवजे के लिए हाथ फैलाने को मजबूर हुआ किसान !

कुदरत ने की ऐसी 'बेमौसमी' मार कि मुआवजे के लिए हाथ फैलाने को मजबूर हुआ किसान !

ब्यूरो: उत्तर भारत में पिछले दोनों दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं.

हरियाणा के कई जिलों में खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। कुछ किसानों की फसल मंडी में पड़े पड़े बारिश के चलते खराब हो गई। 


महेंद्रगढ़ में पकी हुई तैयार फसल हो गई बर्बाद

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कई जगहों पर खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। खास तौर से गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हुई है। किसान सरसों की फसल की कटाई में लगे हैं और गेहूं की फसल भी पककर तैयार है।

ऐसे में बारिश का कहर इस कदर बरसा है कि किसानों की अच्छी खासी फसल तबाह हो गई। महेंद्रगढ़ के किसानों का कहना है कि उनकी रोजी रोटी उनकी फसल पर ही निर्भर है और फसलों पर कुदरत ने बेमौसमी मार फेरी है जिससे उन्हें भारी मुश्किल हो रही है। 

दादरी में भी बारिश ने मचाया कोहराम

उधर दादरी में भी बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। परेशान किसान अपनी परेशानी लेकर प्रशासनिक अधिकाकरियों से मिलने पहुंचे और मुआवजे की मांग की। किसानों ने कहा कि बारिश ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया जिसके चलते अब घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।

यहां गेहूं के साथ साथ सब्जियों की फसलों को भी बारिश ने नुकसान पहुंचाया है जिसके चलते किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

जींद में भी किसानों की मेहनत पर फिर गया पानी

जींद में भी तेज हवाओं ने और बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। यहां नरवाना रोड और देवीलाल चौक पर बने अंडरपास में भी बारिश के चलते पानी भर गया जिससे लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हुई है।

कई कॉलोनियों में भी सड़कों पर पानी भर गया और खेतों में भी बारिश ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। यहां भी किसान परेशान है और किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK