Wed, Oct 16, 2024
Whatsapp

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, हजारों उम्मीदवार मैदान में, EVM का इस्तेमाल नहीं

पंजाब में इस समय 13237 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। पंजाब पंचायत चुनाव आज मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है और शाम 4 बजे तक चलेगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 15th 2024 08:26 AM
पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, हजारों उम्मीदवार मैदान में, EVM का इस्तेमाल नहीं

पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, हजारों उम्मीदवार मैदान में, EVM का इस्तेमाल नहीं

ब्यूरो: पंजाब में इस समय 13237 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। पंजाब पंचायत चुनाव आज मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है और शाम 4 बजे तक चलेगी। बता दें रिजल्ट भी आज शाम तक ही आ जाएंगे। आपको बता दें पंजाब पंचायत चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंजाब पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुरक्षा को लेकर 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किए गए है। 



वहीं चुनाव तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान के दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से होंगे।

बैलट पेपर पर नोटा (कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं) का भी निशान होगा। यह व्यवस्था 2018 में हुए चुनाव के दौरान ही कर दी गई थी। जिसे इस बार भी जारी रखा जाएगा। सीएम भगवंत मान की अपील पर कई गांवों के पंच और सरपंच भी ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

बता दें की पिछले दिनों पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया। उन्होंने पूरे पंचायत चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया हैं, जहां कंप्लेंट्स आई हैं केवल उन पंचायतों में आगे की प्रक्रिया पर रोक लगी हैं। हाईकोर्ट काे जिन जगहों से पिटीशन दाखिल हुई थी उन इलाके पर चुनाव करने पर स्टे लगा दी है। 270 से अधिक गांवाें में चुनाव करने पर राेक लगा दी हैं। इन जगहाें पर अगले आदेश तक चुनाव नहीं हाेंगे। यहां तक कि जिन जगहों पर सर्वसम्मति के साथ सरपंच चुने गए थे, अगर वहां से पिटीशन दाखिल हुई हैं, ताे वहां पर भी स्टे लगा दी हैं। पंजाब में अब करीब 13,000 ग्राम पंचायताें में एक साथ चुनाव नहीं हाेगा।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK