Thu, Oct 24, 2024
Whatsapp

Viral Video: करवा चौथ के दिन विराट-अनुष्का मुंबई में कृष्ण दास कीर्तन में शामिल हुए, देखें वीडियो

पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस समय मुंबई में हैं। करवा चौथ के मौके पर कपल ने कृष्णा दास के कीर्तन में हिस्सा लिया। योग के रॉक स्टार के रूप में मशहूर कृष्णा दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार को आधुनिक संगीत के साथ गाते हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 21st 2024 04:18 PM
Viral Video: करवा चौथ के दिन विराट-अनुष्का मुंबई में कृष्ण दास कीर्तन में शामिल हुए, देखें वीडियो

Viral Video: करवा चौथ के दिन विराट-अनुष्का मुंबई में कृष्ण दास कीर्तन में शामिल हुए, देखें वीडियो

ब्यूरोः पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस समय मुंबई में हैं। करवा चौथ के मौके पर कपल ने कृष्णा दास के कीर्तन में हिस्सा लिया। योग के रॉक स्टार के रूप में मशहूर कृष्णा दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार को आधुनिक संगीत के साथ गाते हैं। कीर्तन का लुत्फ़ उठाते हुए कपल की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में अनुष्का व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहने नज़र आ रही हैं। वहीं, विराट ग्रीन स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहने नज़र आ रहे हैं। कृष्णा दास, जिनका असली नाम जेफरी कैगेल था, ने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी। वे भारत आए और नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए। नीम करोली बाबा को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही मानते हैं।

पावर कपल को पहली पंक्ति में देखा गया, जो पूरी तरह से आध्यात्मिक मंत्रोच्चार में डूबे हुए थे। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि अनुष्का ने करवा चौथ का व्रत रखा था या नहीं, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। कुछ साल पहले, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला करवा चौथ संदेश लिखा था, जिसमें उन्होंने पीले रंग की सलवार कमीज पहने हुए विराट को अपना "चाँद, सूरज और सितारा" बताया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे, वामिका और अकाय हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK