Sun, Mar 16, 2025
Whatsapp

ज़हरीली यमुना के विवाद पर बोले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल- मैं भी 16 साल से यही पानी पी रहा हूं और जीवित हूं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना 90 प्रतिशत दिल्ली में कचरे और अन्य कारणों से गंदी हुई है, लेकिन अब दिल्ली में BJP की सरकार आ गई है, जैसे गंगा नदी को साफ को किया है, वैसे ही यमुना को भी साफ किया जाएगा

Reported by:  Abhishek Takshak  Edited by:  Baishali -- February 12th 2025 05:01 PM
ज़हरीली यमुना के विवाद पर बोले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल- मैं भी 16 साल से यही पानी पी रहा हूं और जीवित हूं

ज़हरीली यमुना के विवाद पर बोले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल- मैं भी 16 साल से यही पानी पी रहा हूं और जीवित हूं

चंडीगढ़: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के प्रदूषण को लेकर मचे घमासान के बाद अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे खुद 16 साल से दिल्ली का पानी पी रहे हैं और जीवित हैं। अगर जहर होता तो यूं हमारे बीच नहीं रहते.

 


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यमुना 90 प्रतिशत दिल्ली में कचरे और अन्य कारणों से गंदी हुई है, लेकिन अब दिल्ली में BJP की सरकार आ गई है, जैसे गंगा नदी को साफ को किया है, वैसे ही यमुना को भी साफ किया जाएगा।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने हरियाणा-पंजाब के बीच चल रहे सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर भी बात की.  उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार गई थी, पंजाब और हरियाणा के बीच केंद्र सरकार संवाद के जरिए मामले को सुलझाने का काम कर रही है। दोनों राज्यों को साथ बिठाकर जल्द ही इस मामले को भी सुलझा लिया जाएगा.

 

केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक 15 करोड़ घरों में शुद्ध पानी केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है। 2028 तक हर घर तक शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है। हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से 76000 करोड़ रुपए का बजट दिया है। मंत्री ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बीजेपी की सरकार सम्मान दे रही है। इसके तहत हरियाणा के 13.8 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अब तक मिला है।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने कहा कि हरियाणा में भी जल संरक्षण पर काम किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने साथ में जोड़ा कि हरियाणा में भी भूजल स्तर काफी गिर रहा है। प्रदेश में कई डार्क जोन चिन्हित किए गए हैं, जिस पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि आने वाले सालों में इस समस्या से भी सूबे को निजात मिलेगी, और सूबे के जल स्तर में सुधार होगा।  

 

- With inputs from our correspondent

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK