Sat, Apr 12, 2025
Whatsapp

UK ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ जागरूकता अभियान, WhatsApp पर देगा धोखाधड़ी की जानकारी, करेगा जागरुक

इस अभियान के तहत एक नया WhatsApp सपोर्ट नंबर (+91 70652 51380) लॉन्च किया गया है, जो अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध है। यह लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताएगा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- February 27th 2025 04:54 PM
UK ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ जागरूकता अभियान, WhatsApp पर देगा धोखाधड़ी की जानकारी, करेगा जागरुक

UK ने लांच किया ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ जागरूकता अभियान, WhatsApp पर देगा धोखाधड़ी की जानकारी, करेगा जागरुक

जालंधर: ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और अवैध प्रवास के जोखिमों से बचाने के लिए ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक नया WhatsApp सपोर्ट नंबर ( 91 70652 51380) लॉन्च किया गया है, जो अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध है। यह लोगों को आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली धोखाधड़ी की चालों के बारे में बताएगा और यूके जाने के कानूनी व सुरक्षित रास्तों की जानकारी देगा।


यह अभियान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर में लॉन्च किया गया, जहां एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे।

यूके की उप उच्चायुक्त क्रिस्टिना स्कॉट ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यूके में घूमने, पढ़ने और काम करने के अवसर पहले से अधिक हैं और भारतीय नागरिकों को सबसे अधिक वीजा मिल रहे हैं। लेकिन कई युवा गलत रास्ते अपनाने वाले एजेंटों के जाल में फंस रहे हैं। इसी वजह से हमने ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान लोगों को सही जानकारी जांचने और सुरक्षित तरीकों से यूके जाने के बारे में जागरूक करेगा।

वहीं ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, चंडीगढ़, कैरोलीन रोवेट ने बताया कि पंजाब के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं, जिन्होंने यूके और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। हम चाहते हैं कि उनके सपने सुरक्षित और कानूनी तरीके से पूरे हों। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि ‘वीजा फ्रॉड तों बचो’ अभियान का संदेश फैलाएं और लोगों को धोखाधड़ी से बचाएं।

जानिए, वीजा फ्रॉड से क्या नुकसान हो सकता है?


-भारी कर्ज में फंस सकते हैं

-शारीरिक शोषण और अन्य खतरों का सामना करना पड़ सकता है

-अगर वीजा धोखाधड़ी में पकड़े गए, तो 10 साल तक यूके में प्रवेश नहीं मिलेगा

यूके-इंडिया पार्टनरशिप

यूके और भारत ने मिलकर अवैध प्रवास को रोकने के लिए मोबिलिटी और माइग्रेशन पार्टनरशिप एग्रीमेंट किया है। यह अभियान उसी दिशा में उठाया गया एक और मजबूत कदम है।

अभियान का उद्देश्य क्या है?

इस अभियान के तहत लोगों को वीजा धोखाधड़ी की पहचान करने के लिए सतर्क किया जाएगा। इसमें खासतौर पर निम्नलिखित फर्जी दावों से सावधान रहने को कहा जाएगा:

-यूके में नौकरी का झूठा वादा

-आईईएलटीएस (IELTS) की कोई जरूरत नहीं होने का दावा

-बहुत ज्यादा फीस मांगना

अभियान की मुख्य बातें

-व्हाट्सएप हेल्पलाइन - 91 70652 51380 (अंग्रेज़ी और पंजाबी में उपलब्ध)

-अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम होंगे

-यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के तीन साल पूरे हो चुके हैं, जिससे इंटर्नशिप और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर बढ़े हैं |

- With inputs from agencies

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK