Wed, Mar 19, 2025
Whatsapp

हिमाचल में बढ़ती तपिश से मिली राहत, राजधानी में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। बढ़ती गर्मी के बीच राजधानी में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 18th 2023 03:17 PM
हिमाचल में बढ़ती तपिश से मिली राहत, राजधानी में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि

हिमाचल में बढ़ती तपिश से मिली राहत, राजधानी में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि

ब्यूरोः राजधानी शिमला में अचानक से हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने मौसम में बदलाव ला दिया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने भी 18 से 21 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है।  


हालांकि इससे पहले मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी। वही पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतर तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा चल रहे हैं। ऊना जिले में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जबकि शिमला में 25.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कांगडा में भी ताममान समान्य से ज्यादा चल रहें हैं।

हालांकि मैदानों राज्यों से शिमला घूमने पहुंचें पर्यटक शिमला के मौसम को काफ़ी एंजॉय कर रहें हैं और मैदानी राज्यों में पड़ रही गर्मी की अपेक्षा शिमला के मौसम को काफी सुहावना बता रहे हैं।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज से 21 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।   

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK