Sat, Sep 21, 2024
Whatsapp

पानीपत से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण यात्री हुआ चोटिल

आज पानीपत से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। आज यात्रा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी काफिले में शामिल हुए। कुछ देर राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के बाद भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी की कार में बैठ गए। वहीं, आज यात्रा शुरू होने के बाद पानीपत की सनोली रोड पर गड्‌ढों की वजह से राहुल गांधी के साथ चल रहे एक यात्री को पांव में चोट लग गई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 06th 2023 11:49 AM -- Updated: January 06th 2023 11:55 AM
पानीपत से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण यात्री हुआ चोटिल

पानीपत से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण यात्री हुआ चोटिल

Bharat Jodo Yatra panipat:आज पानीपत से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का ये दूसरा चरण है। यात्रा लगभग ढाई घंटे की देरी से शुरू हुई। यात्रा को सुबह 6 बजे से शुरू होना था, लेकिन राहुल गांधी समय पर दिल्ली से नहीं पहुंच पाए। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते राहुल गांधी सनौली खुर्द से दिल्ली गए थे।

इससे पहले यात्रा गुरुवार देर शाम को भारत जोड़ो यात्रा UP बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत में एंटर हुई थी। पानीपत में सनौली खुर्द गांव के खेतों में बनाए गए टेंट में यात्रा ने रातभर विश्राम किया था। आज यात्रा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी काफिले में शामिल हुए। कुछ देर राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के बाद भूपेंद्र हुड्डा राहुल गांधी की कार में बैठ गए। गांव ग्राम खेड़ी में यात्रियों के लिए दूध का पंडाल लगाया गया था।  


राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी उदयभान, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता  पैदल यात्रा करते नजर आए। यात्रा के स्वागत में पानीपत में  जनसैलाब उमड़ा। सनौली बॉर्डर से महारैली तक लोगों का कई किलोमीटर लंबा जनसमूह नजर आया। 

वहीं, आज यात्रा शुरू होने के बाद पानीपत की सनोली रोड पर गड्‌ढों की वजह से राहुल गांधी के साथ चल रहे एक यात्री को पांव में चोट लग गई। खून निकलने पर तुरंत सिविल अस्पताल से एक टीम को बुलाया गया, इसके बाद एक फैक्ट्री में रुककर उन्हें डॉक्टरों ने पट्टी बांधकर प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान यात्रा करीब 1 घंटे यहीं रुकी रही।  

बता दें कि आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानीपत नई अनाज मंडी में दोपहर का भोजन और हुडा ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद पदयात्रा का रात्रि ठहराव बाबरपुर अनाज मंडी में होगा। बताया जा रहा है कि इस 13 किलोमीटर के रास्ते को करीब 5 घंटे में पूरा किया जाएगा। सात जनवरी को पदयात्रा करनाल में प्रवेश करेगी और सुबह 6 बजे कोहंड गांव घरौंडा से पदयात्रा फिर से शुरू होगी। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK