Tue, Oct 22, 2024
Whatsapp

हरियाणा सरकार में होगी PMO की एंट्री !, विवेक जोशी को बनाया जा सकता है चीफ सेक्रेटरी

हरियाणा सरकार में जल्द पीएमओ की एंट्री होगी। हरियाणा कैडर के 1989 अधिकारी विवेक जोशी को प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 20th 2024 08:35 AM
हरियाणा सरकार में होगी PMO की एंट्री !, विवेक जोशी को बनाया जा सकता है चीफ सेक्रेटरी

हरियाणा सरकार में होगी PMO की एंट्री !, विवेक जोशी को बनाया जा सकता है चीफ सेक्रेटरी

ब्यूरो: हरियाणा सरकार में जल्द पीएमओ की एंट्री होगी। हरियाणा कैडर के 1989 अधिकारी विवेक जोशी को प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी बनाया जा सकता है। बता दें कि विवेक जोशी केंद्र में वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी रह चुकी है। फिलहाल विवेक जोशी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में आते हैं। वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।

प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद अफसरशाही में भी बदलाव होगा। मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पदों पर नई नियुक्तियां पहले से ही तय मानी जा रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में नए चेहरों को एंट्री मिलेगी। 1988 बैच के IAS अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर हो जाएंगे। एक लॉबी उन्हें एक्सटेंशन दिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार की उम्मीद कम है।


हरियाणा सरकार के साथ कर चुके हैं काम

विवेक जोशी ने हरियाणा सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के CEO के रूप में भी काम किया है। 2014-2017 के दौरान, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। इस दौरान वह सार्वजनिक खरीद नीति तैयार करने में सरकार को सलाह देना का काम किया करते थे। उन्होंने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (2010-2014) में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

ये IAS अफसर भी रेस में

टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद विवेक जोशी सबसे सीनियर अधिकारी हैं। वे मुख्य सचिव बनने के लिए हरियाणा में वापस नहीं लौटने का विकल्प चुनते हैं तो 1990 बैच के 6 अधिकारियों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं।

इनके बाद अंकुर गुप्ता का नाम आता है, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलना मुश्किल है। इसके अलावा 1990 बैच के ही अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK