Fri, Oct 18, 2024
Whatsapp

Nayab Saini Cabinet: जानिए डिप्टी स्पीकर रह चुके रणबीर गंगवा के बारे में, हरियाणा सरकार में बनें हैं मंत्री

Nayab Saini Cabinet: भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और सीएम-डिप्टी सीएम शामिल हुए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 17th 2024 03:11 PM
Nayab Saini Cabinet: जानिए डिप्टी स्पीकर रह चुके रणबीर गंगवा के बारे में, हरियाणा सरकार में बनें हैं मंत्री

Nayab Saini Cabinet: जानिए डिप्टी स्पीकर रह चुके रणबीर गंगवा के बारे में, हरियाणा सरकार में बनें हैं मंत्री

ब्यूरोः Nayab Saini Cabinet: भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और सीएम-डिप्टी सीएम शामिल हुए। सीएम सैनी के साथ 5 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें मंत्री रणवीर सिंह गंगवा का नाम भी शामिल है। रणवीर सिंह गंगवा इससे पहले राज्य के स्पीकर भी रह चुके हैं। आईएनएलडीए से भाजपा में आए रणवीर सिंह गंगवा बरवाला सीट से जीते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं हरियाणा के नए मंत्री रणवीर सिंह गंगवा।


रणवीर सिंह गंगवा का जीवन

रणवीर सिंह गंगवा का जन्म 4 मार्च 1964 को हिसार जिले के गंगवा गांव में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम अंगूरी देवी है और उनके दो बेटे हैं। हिसार की बरवाला सीट से विधायक रणवीर गंगवा संसदीय मामलों के अच्छे जानकार हैं। वह मनोहर लाल खट्‌टर और नायब सैनी की सरकार में डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। गंगवा इस बार बरवाला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अब नई सैनी सरकार में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

55 वर्षीय रणवीर गंगवा प्रजापति समुदाय से आते हैं। 2010 से 2014 तक इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2014 में संपत सिंह और जसमा देवी को हराकर विधायक चुने गए थे। 2019 के चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK