Fri, Oct 18, 2024
Whatsapp

Nayab Saini Cabinet: जानें हरियाणा के नए मंत्री महिपाल ढांडा के बारे में, ABVP से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा

Nayab Saini Cabinet: हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाने के बाद नायब सिंह सैनी पर अपना भरोसा बरकरार रखा। बुधवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। हरियाणा में सीएम के अलावा 14 विधायकों ने भी शपथ ली।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 17th 2024 01:50 PM
Nayab Saini Cabinet: जानें हरियाणा के नए मंत्री महिपाल ढांडा के बारे में, ABVP से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा

Nayab Saini Cabinet: जानें हरियाणा के नए मंत्री महिपाल ढांडा के बारे में, ABVP से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा

ब्यूरोः Nayab Saini Cabinet: हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाने के बाद नायब सिंह सैनी पर अपना भरोसा बरकरार रखा। बुधवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। हरियाणा में सीएम के अलावा 14 विधायकों ने भी शपथ ली। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और सीएम-डिप्टी सीएम शामिल हुए। सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें मंत्री महिपाल ढांडा का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन हैं हरियाणा के नए मंत्री महिपाल ढांडा।



शपथ लेते हुए महिपाल ढांडा

मंत्री महिपाल ढांडा

ढांडा पानीपत ग्रामीण सीट से विधायक बने हैं। ढांडा हरियाणा में पार्टी का बड़ा जाट चेहरा बनकर उभरे हैं। खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी की सरकार में ढांडा को राज्यमंत्री बनाया गया था। ढांडा अपने छोटे से कार्यकाल में काफी एक्टिव दिखाई दिए थे, जिसके बाद भाजपा ने इन्हें तीसरी बार फिर टिकट दिया था। ढांडा की सबसे बड़ी बात यह भी है कि उनके ऊपर अभी तक कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।

पानीपत ग्रामीण सीट से 49 साल के विधायक महिपाल ढांडा ने ग्रेजुएशन की है। महिपाल ढांडा का जन्म 16 सितम्बर 1974 को हुआ था। वे 80 के दशक से ही संघ से जुड़े हुए हैं। ढांडा कॉलेज जीवन में ABVP के प्रदेश सहमंत्री बने थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK