Fri, Oct 18, 2024
Whatsapp

Nayab Saini Cabinet: जानिए हरियाणा के नए मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बारे में, पानीपत की इसराना सीट से हैं विधायक

हरियाणा में आज नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। सीएम सैनी समेत 14 विधायकों ने भी शपथ ली। सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिसमें मंत्री कृष्ण लाल पंवार का नाम भी शामिल है। कृष्ण लाल पंवार ने एक लंबी राजनीतिक यात्रा तय की है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 17th 2024 02:12 PM -- Updated: October 17th 2024 02:18 PM
Nayab Saini Cabinet: जानिए हरियाणा के नए मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बारे में, पानीपत की इसराना सीट से हैं विधायक

Nayab Saini Cabinet: जानिए हरियाणा के नए मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बारे में, पानीपत की इसराना सीट से हैं विधायक

ब्यूरोः हरियाणा में आज नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की। सीएम सैनी समेत 14 विधायकों ने भी शपथ ली। पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के सीए-डिप्टी सीएम शामिल हुए।  

सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिसमें मंत्री कृष्ण लाल पंवार का नाम भी शामिल है। कृष्ण लाल पंवार ने एक लंबी राजनीतिक यात्रा तय की है। आइए जानते हरियाणा के नए मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बारे में।


कृष्ण लाल पंवार का जीवन  

कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा सांसद रहते हुए इसराना से विधानसभा चुनाव लड़ा था। कृष्ण लाल पंवार अब तक 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वे सीनियोरिटी के हिसाब से बीजेपी में दूसरे नंबर पर आते हैं। इनसे पहले अनिल विज सात बार के विधायक बन चुके हैं। दलित समाज से आने वाले कृष्ण लाल पंवार दलित वोटों पर पकड़ रखते हैं। इसके साथ ही वह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के भी काफी करीबी हैं।  

पानीपत की इसराना सीट से 61 वर्षीय विधायक कृष्ण लाल पंवार का जन्म 1 जनवरी 1958 को हुआ था। पंवार साल 1991 में लोकदल में शामिल हुए थे। वह असंध हलका सीट से विधायक बने, इसके बाद दो बार और यहीं से विधायक चुने गए थे। 2009 में इनेलो और 2014 में बीजेपी टिकट पर इसराना से लड़े और जीतकर परिवहन व जेल मंत्री रहे। कृष्ण लाल पंवार खट्टर सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्रालय संभाल चुके हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK