Sat, May 10, 2025
Whatsapp

एडिशनल सेशन जज MMS वायरल, चैम्बर में महिला कर्मचारी के साथ आ रहे नजर...HS ने जस्टिस को किया सस्पेंड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 01st 2022 12:26 PM
एडिशनल सेशन जज MMS वायरल, चैम्बर में महिला कर्मचारी के साथ आ रहे नजर...HS ने जस्टिस को किया सस्पेंड

एडिशनल सेशन जज MMS वायरल, चैम्बर में महिला कर्मचारी के साथ आ रहे नजर...HS ने जस्टिस को किया सस्पेंड

राउज एवेन्यू कोर्ट के एक एडिशनल सेशन जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद  दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जज और महिला स्टेनोग्राफर को तुरंत निलंबित कर दिया।

कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया जाए। वीडियो में जज अपने केबिन में ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला जज के स्टाफ में ही काम करने वाली कर्मचारी है और उसे जज का स्टेनोग्राफर बताया जा रहा है। 


वहीं, वीडियो में नजर आ रही महिला ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। वीडियो को सोशल मीडिया वायरल होने से रोकने के के लिए महिला ने याचिका भी दायर की है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। वीडियो कैसे बनाया गया है इसकी भी जांच की जाएगी। साथ ही महिला पर भी कार्रवाई करने के आदेश कोर्ट ने दिया हैं।

बताया जा रहा है महिला स्टेनोग्राफर और जज के बीच काफी समय से इस प्रकार की हरकतों को लेकर कोर्ट में काफी चर्चा थी। बताया जाता है कि वीडियों बनाने के पीछे स्टाफ का हाथ है। वीडियो के वायरल होने के बाद ही वकीलों ने जांच की मांग उठाई थी। जानकारी के अनुसार इस वीडियों को किसी ने मुख्य न्यायाधीश के सुपुर्द किया व उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK