Sat, Oct 19, 2024
Whatsapp

Madhya Pradesh CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, तोमर होगें MP विधानसभा स्पीकर

मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 11th 2023 04:55 PM -- Updated: December 11th 2023 06:08 PM
Madhya Pradesh CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, तोमर होगें MP विधानसभा स्पीकर

Madhya Pradesh CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, तोमर होगें MP विधानसभा स्पीकर

ब्यूरोः मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार खत्म हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वहीं, नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर होंगे। 

मध्य प्रदेश में होंगे दो डिप्टी सीएम


मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे, जो राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा होंगे। बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। सीएम पद की रेस को लेकर शिवराज सिंह चौहान के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी चर्चा में रहे।

मोहन यादव का राजनीतिक करियर 

मोहन यादव का जन्म 5 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। इन्होंने अपनी विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 58 वर्षीय मोहन यादव ने छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1982 में माधव साइंस कॉलेज के ज्वॉइंट सेक्रेटरी रहे थे। इसके बाद 1984 में वह अध्यक्ष बने। वहीं, मोहन यादव 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री पद बने। इसके बाद 1989-90 तक परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री बने।

साल 1997 में मोहन यादव भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने। बाद में 1998 में पश्चिमी रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य बन गए। 1999 में उन्हें भाजयुमो के उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया। 2000-2003 में उन्हें भाजपा का नगर जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2013 में मोहन यादव पहली बार विधायक बने थे। और लगातार तीसरे चुनाव में यहां से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव आरएसएस के भी सदस्य हैं।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK