Thu, May 8, 2025
Whatsapp

हिमाचल आकर प्रियंका गांधी ने बोला झूठ, की भ्रामक बयानबाजी, BJP ने समझा लोगों का दर्द- जयराम ठाकुर

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा हमला बोला है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- September 14th 2023 02:04 PM
हिमाचल आकर प्रियंका गांधी ने बोला झूठ, की भ्रामक बयानबाजी, BJP ने समझा लोगों का दर्द- जयराम ठाकुर

हिमाचल आकर प्रियंका गांधी ने बोला झूठ, की भ्रामक बयानबाजी, BJP ने समझा लोगों का दर्द- जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सेब पर  इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता हिमाचल आकर साफ झूठ बोल रही है। आपदा में लोगों को मदद करने की बजाए झूठ बोलकर आपदा से जूझ रहे लोगों के जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि आपदा में तो बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने वास्तविकता में हिमाचल के लोगों का दर्द जाना है। प्रियंका तो अब आकर राजनीति कर रही है।


जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी से पूछा कि चुनावों में प्रियंका ने हिमाचल में प्रचार के दौरान बागवानों को खुद सेब की कीमतें तय करने महिलाओं को 1500 रुपये देने का जो वायदा किया था वह कहाँ है। आज आपदा में प्रदेश का बागवान जब बेहद मुश्किल दौर में ओने पोने दाम बेचने को मजबूर है।

ऐसे में प्रियंका का इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर भ्रामक और झूठा प्रचार करना आपदा में अवसर के समान है। जयराम ने कहा की इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर केंद्र ने किसी तरह का कोई निणर्य नहीं  लिया है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK