India Corona Update: भारत में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 605 नए केस, 4 लोगों की मौत
ब्यूरोः भारत में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में 605 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,002 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सुबह 8 बजे के हेल्थ अपडेट के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4 नई मौतें होने के देश में मरने वालों की अब तक संख्या 5,33,396 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और त्रिपुरा में कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ देश में कोरोना के अब तक कुल मामले 4.5 करोड़ से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या अब तक 4,44,81,341 हो गई है। उधर, देश में लगातार कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
-