Thu, May 8, 2025
Whatsapp

अगर आप भी चंडीगढ़ में मनाने जा रहे नए साल का जश्न, तो यह खबर जरूर पढ़ें, रात के 12 बजते ही बंद हो जाएंगे...

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- December 31st 2023 10:28 AM
अगर आप भी चंडीगढ़ में मनाने जा रहे नए साल का जश्न, तो यह खबर जरूर पढ़ें, रात के 12 बजते ही बंद हो जाएंगे...

अगर आप भी चंडीगढ़ में मनाने जा रहे नए साल का जश्न, तो यह खबर जरूर पढ़ें, रात के 12 बजते ही बंद हो जाएंगे...

ब्यूरो: चंडीगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसमें 1500 जवानों की 31 दिसंबर की रात के लिए ड्यूटी लगाई गई है। 12:00 बजे तक ही नए साल का जश्न मनाने की अनुमति दी गई है। 12:10 पर सभी क्लब, पब और रेस्टोरेंट बंद करवा दिए जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने सभी थाना प्रभारी, SP और DSP के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं।

नए साल को के सेलिब्रेशन को लेकर चंडीगढ़ शहर में दोपहर से ही नाकाबंदी कर दी जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस शहर की सीमाओं पर नाके लगाएगी। जिसमें बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग की जाएगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी बाहरी शराब या हथियार के साथ शहर में प्रवेश न कर सके। ताकि जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो पाए।


चंडीगढ़ पुलिस ने नए साल के जश्न को देखते हुए भीड़- भाड़ के कारण एलांते मॉल में भी अपना कमांड सेंटर बनाया है। इसके लिए पुलिस माल के सीसीटीवी और अनाउंसमेंट सेंटर पर खुद के कर्मचारी बिताएंगे। एसपी सिटी मृदुल ने बताया कि पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। पुलिस शहर में किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए तैयार है। बाहर से आने वाले लोगों पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी। शहर में पुलिस के अलावा दूसरी केंद्रीय एजेंसी भी सक्रिय कर दी गई है।

चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे साल में कैमरा की मदद से 410 अपराधियों को काबू किया। यह अपराधी वाहन चोर, स्नैचिंग और लूटपाट में शामिल थे। पुलिस ने इन्हें स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों से पहचान कर काबू किया है। इसके लिए सेक्टर 17 में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है। जो कि पुलिस के साथ रियल टाइम अपडेट देता है।

SSP ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि चंडीगढ़ में पिछले कई मामलों में भगोड़े चल रहे आरोपियों के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है। इसमें पूरे साल में 338 आरोपियों को पकड़ा गया है। जो की पिछले साल पकड़े गए आरोपियों से दोगुने से भी ज्यादा है। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में गंभीर है। इसके लिए 13 नए फोरेंसिक एक्सपर्ट हायर किए गए हैं। चंडीगढ़ में होने वाले हर अपराध की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अपराधियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK