Fri, Oct 18, 2024
Whatsapp

Himachal Pradesh: रोहतांग दर्रे के आस-पास बर्फबारी से झूम उठे पर्यटक, 23 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

Himachal: हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती जिले लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रे के पास बर्फबारी हुई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Md Saif -- October 18th 2024 11:09 AM
Himachal Pradesh: रोहतांग दर्रे के आस-पास बर्फबारी से झूम उठे पर्यटक, 23 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

Himachal Pradesh: रोहतांग दर्रे के आस-पास बर्फबारी से झूम उठे पर्यटक, 23 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

ब्यूरो: Himachal: हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती जिले लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रे के पास बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद रोहतांग घूमने आए पर्यटकों ने खूब मजे किए और उन्होंने खुशी से बर्फबारी का लुत्फ उठाया। हालांकि, हिमाचल में मानसून की बारिश खत्म होने के बाद अक्टूबर में सूखे जैसे हालात हो जाते हैं।


1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई। इस दौरान सामान्य बारिश 17.5 मिमी होती है, लेकिन इस बार अक्टूबर में 0.7 मिमी ही बारिश हुई। हिमाचल के 12 में से 10 जिलों में 1 मिमी से कम बारिश दर्ज की गई, वहीं आने वाले पांच दिनों में राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके प्रभाव से इस बार ठंड देर से पड़ती दिख रही है।

23 अक्टूबर से हल्की बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की मानें तो 22 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन 23 अक्टूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हिमाचल का औसत तापमान इस समय सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK