Fri, Mar 28, 2025
Whatsapp

प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम रहेगा खराब, किसान और बागवान परेशान, फसलों को हो रहा नुकसान

हिमाचल में मौसम लगातार करवट ले रहा है। ऐसे में अब प्रदेश में ठंड ओर बढ़ने वाली है। हालांकि आज राजधानी शिमला में पहले बारिश हुई उसके बाद ओलावृष्टि भी हुई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 19th 2023 03:39 PM
प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम रहेगा खराब, किसान और बागवान परेशान, फसलों को हो रहा नुकसान

प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम रहेगा खराब, किसान और बागवान परेशान, फसलों को हो रहा नुकसान

ब्यूरो: मार्च महीने की शुरूआत पहले गर्म मौसम से हुई थी। उस समस तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश में बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। आपको बता दें कि राजधानी शिमला में आज सुबह से ही बारिश लगी है। उसके बाद ओलावृष्टि भी हुई । हालांकि शिमला के अलाव अन्य जिलों में मौसम साफ है। 

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि 


शिमला में आज यानि रविवार सुबह से ही मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश के साथ आसमान में बिजली भी चमकी। एक तरफ जहां प्रदेश में ठंड बढ़ गई तो वहीं दूसरी तरफ रविवार होने के कारण सैलानी भी शिमला पहंुच रहें हैं। इस दौरान सैलानी ठंड में खूब मस्ती करते हुए नज़र आए । हालांकि 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। 

विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 2 दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होने वाली है। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 

प्रदेश में पहले बारिश ना होने की वजह से किसान बागवान परेशान थे। तो वहीं अब दूसरी तरफ बिन मौसम हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण बागवानों को काफी नुकसान हो रहा है। ओले गिरने से सेबों की फसल को लगातार नुकसान हो रहा है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK