हिमाचल CM सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, कई मसलों को लेकर हुई चर्चा
ब्यूरोः आज यानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल सरकार और कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हुई। बोर्ड निगमों में ताजपोशी होनी है। इसको लेकर कैबिनेट में भी अभी एक पद खाली पड़ा है। इसको लेकर सीएम और खड़गे में चर्चा हुई है।
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @SukhuSukhvinder ने मुलाकात की।
???? नई दिल्ली pic.twitter.com/tyhLocvQez
— Congress (@INCIndia) October 4, 2024
केसी वेणुगोपाल से भी मिले सीएम
मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। उनके साथ भी इन सब मसलों को लेकर चर्चा की। इसके अलावा सीएम सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि हिमाचल सीएम 3 दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली गए हैं। वह शनिवार को वह वापस शिमला लौट सकते हैं।
- PTC NEWS