हिमाचल : स्वस्थ होकर शिमला लौटे CM सुक्खू, 16वें दिन दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, 18 नवंबर को बुलाई कैबिनेट मीटिंग
ब्यूरो : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वस्थ होकर शिमला लौट आए हैं। दिल्ली AIMS से आज सुबह ही उन्हें छुट्टी मिली है। वह दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में सीधे शिमला के अन्नाडेल पहुंचे। यहां पर पहले से मौजूद कैबिनेट मंत्री, विधायक, सीपीएस, कांग्रेस नेताओं, शुभ चिंतकों व अफसरों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने तक आराम करने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि जल्द हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में काम शुरू करेंगे। वह आराम करने के साथ साथ अपना काम भी शुरू करेंगे।
हालांकि उन्होंने 18 नवंबर को कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। इसमें राज्य के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।मुख्यमंत्री देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि जनता जान चुकी है कि कौन सी पार्टी आम व गरीब आदमी के साथ चलती है। इसलिए पांचों राज्यों में कांग्रेस की जीत होने वाली है।
आपको बात दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू 16 दिन तक AIIMS दिल्ली में भर्ती रहे। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर में शिमला के अन्नाडेल के लिए उड़ान भरी। यहां से मुख्यमंत्री गाड़ी में सरकारी आवास ओक ओवर पहुंचे।
- PTC NEWS