Thu, May 8, 2025
Whatsapp

Himachal: अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, नहीं थम रहा सियासी बवाल

जिला मंडी से तालुक रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर कर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष का सही ढंग से संचालन न पर सवाल उठाए हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 07th 2023 05:02 PM
Himachal: अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, नहीं थम रहा सियासी बवाल

Himachal: अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, नहीं थम रहा सियासी बवाल

हमीरपुर: जिला मंडी से  तालुक रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर कर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष का सही ढंग से संचालन न पर सवाल उठाए हैं।  कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल सरकार एक आपदा राहत कोष को सही ढंग नही चला पा रही है। कंगना ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि एक दिन में 50-60 से अधिक बार प्रयास करने के बाद भी कुछ ही दान आपदा राहत कोष में कर पाई है। अभिनेत्री कंगना रनौत के ट्वीट पर हमीरपुर में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। जहां कांग्रेस आपदा राहत कोष में तकनीकी खराबी का हवाला दे रही है। तो वहीं भाजपा कांग्रेस सरकार पर आपदा राहत कोष का संचालन सही ढंग न कर पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बता रही है। 


प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि अभिनेत्री कंगना को प्रदेश सरकार पर सवाल उठाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जब मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में राशि डालने का प्रयास कर रही होगी तो सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा नहीं हो पाया होगा । शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि अभिनेत्री कंगना के बैंक अकाउंट में ही कोई समस्या हो। उन्हें अपने बैंक से सम्पर्क करना चाहिए। शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु की तारीफ कर चुके हैं। ये ही नहीं देश के नीति आयोग ने भी आपदा प्रबंधन को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तारीफ की है। 

शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने अपने तमाम जीवन की कमाई आपदा राहत कोष में दान की है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना  सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के ट्वीट कर रही हैं।

वहीं हमीरपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लबली ने  अभिनेत्री कंगना के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां पर कांग्रेस सरकार ने छलकट के साथ सत्ता हासिल की है। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली इसे प्रदेश सरकार नाकामयाबी मानते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करना चाहती हैं। लेकिन आपदा राहत कोष का संचालन सरकार द्वारा से ढंग से नहीं किया जा रहा है । जो कि हिमाचल प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK