Mon, Jun 16, 2025
Whatsapp

सिरमौर में हुआ दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

सिरमौर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। दर्दनाक हादसे में 4 की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- May 16th 2023 12:28 PM
सिरमौर में हुआ दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

सिरमौर में हुआ दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

सिरमौर : सिरमौर में आज यानि मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। दर्दनाक हादसे में 4 की मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5:00 बजे पेश आया है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है। 


कार मारुति 800 (HP 16 A 1721) राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप यह हादसा पेश आया है। कार मारुति 800 (HP 16 A 1721) राजगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी  सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। मृतकों में से 3 एक ही गांव के रहने वाले हैं। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK