Haryana Weather Today: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, रात का तापमान रहेगा 7 डिग्री, कोहरे का अलर्ट जारी
ब्यूरो : हरियाणा में अभी और ठंड बढ़ने वाली है। विभाग के मुताबिक 5 जनवरी तक रात के न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान के भी 17 से 19 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। यह कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति मानी जाती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 42 शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ ऐसे शहर भी हैं, जिनको यलो अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 42 शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ शहर ऐसे भी है जिन्हें येलो अलर्ट पर रखा गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। वहीं जिन शहरों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सोनीपत, गोहाना, हिसार, करनाल, पानीपत, कैथल, सिरसा, अंबाला, पंचकूला, कलायत, डबवाली, रतिया, जगाधरी, पंचकूला, जींद, टोहाना, नारनौंद, ऐलनाबाद, समालखा, गन्नौर, घरौंडा, नारायणगढ़, बापौली, जुलाना, इसराना शहरों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए 10 घंटे में तीन बार कोहरे का अलर्ट जारी किया।
-